श्रीलंका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है भारत, भारतीय राजदूत ने आंकड़े देकर खोली चीनी दावों की पोल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
09/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – भारत ने जोर देकर कहा है कि वह श्रीलंका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना रहेगा।

यह प्रतिक्रिया तब आई जब भारत में चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि चीन श्रीलंका का नंबर 1 व्यापारिक भागीदार बन गया है।

इसके बाद भारत ने चीन के दावों की पोल खोल दी. श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने भारत के वाणिज्य विभाग के व्यापार डेटा को साझा किया और चीन के दावों की पोल खोल दी।

उन्होंने कहा कि 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 6.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

इससे पहले चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के डेटा का हवाला देते हुए दावा किया था कि 2025 में चीन-श्रीलंका व्यापार 5.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर, संतोष झा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका से भारत को निर्यात 2020 में 689 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025 में 1.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

जबकि पिछले साल कुल द्विपक्षीय व्यापार 6.407 अरब अमेरिकी डॉलर था।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *