तीस्ता परियोजना में हमारी मदद करें’, बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने चीन से की मांग, भारत की बढ़ी टेंशन

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने तीस्ता नदी पुनरुद्धार परियोजना के लिए औपचारिक रूप से चीन से समर्थन मांगा है।

इस कदम से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर असर पड़ सकता है।

बांग्लादेश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘बांग्लादेश संगबाद संस्था’ (बीएसएस) के अनुसार, बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और पुनरुद्धार परियोजना (टीआरसीएमआरपी) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को बीजिंग में एक बैठक की।

तीस्ता नदी पूर्वी हिमालय से निकलती है और सिक्किम और पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहाँ यह लाखों लोगों की सिंचाई और आजीविका का मुख्य स्रोत है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *