ई-रिक्शा (टुकटुक) से सफर….!!देश हित में लिए गए हर निर्णय का समर्थन: निर्भय सिंह।

 

एक अलग अंदाज में राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियों की शुरुआत की है पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के लिए ई – रिक्शा का सहारा।

मजाकिया अंदाज में कहा कि ये टुकटुक बड़े फायदे की गाड़ी है।’

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद उन्होंने यह तय किया है कि अब वे स्थानीय कार्यक्रमों के लिए प्रयासरत रहेंगे कि ई-रिक्शा का ही उपयोग करेंगे। यदि कहीं लंबी दूरी या जल्दबाजी का कार्यक्रम रहा तो ही अपनी गाड़ी का उपयोग करेंगे। उनका मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और लोगों को भी एक संदेश मिलेगा।

वहीं पत्रकार एवं पनियरा विधायक के मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव ने कहा कि,
महाअभियान स्वच्छ भारत हो या वोकल फॉर लोकल, श्री अन्न हो या खादी, “एक पेड़ मां के नाम” जैसे कई अपील जन-आंदोलन बनी है, जो आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जनहित में की गई।
अब तक का इतिहास साक्षी है और आगे गवाह बनेगा  प्रधानमंत्री  की हर छोटी शुरुआत ने बड़े परिवर्तन को जन्म दिया है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *