ट्रंप का चीन दौरा खत्म: राष्ट्रपति स्वदेश लौटे, समुद्री रास्ते खोलने और परमाणु हथियार रोकने पर अमेरिका-चीन में सहमति

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
15/05/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की अपनी अहम यात्रा पूरी कर “एयर फ़ोर्स वन” यानी राष्ट्रपति के विशेष विमान से देश के लिए रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद वह अमेरिका लौट आए।

इस यात्रा की सबसे बड़ी उपलब्धि ईरान से तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर सहमति बनी।

यह मार्ग विश्व की ऊर्जा और व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक, दोनों देश इस बात पर अड़े हैं कि रास्ता किसी भी हालत में बंद नहीं होना चाहिए।

ईरान पर अमेरिका और चीन की एक राय है. दोनों विश्व शक्तियां इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने चाहिए।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन अब ऊर्जा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेगा।

उन्होंने अमेरिका से और अधिक तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।

इससे एक ओर जहां अमेरिकी व्यापार बढ़ेगा वहीं दूसरी ओर चीन की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति शी ने समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या टैरिफ लगाने का भी विरोध किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप के इस दौरे से यह संदेश गया है कि अमेरिका और चीन के बीच दूरियां कम की जा सकती हैं और दुनिया की ज्वलंत समस्याओं को मिलकर हल किया जा सकता है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *