आम जनता से दुर्व्यवहार और राजकीय कार्य में लापरवाही के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउऱवा अखिलेश कुमार सिंह लाइन हाजिर

महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन-सुनवाई को पारदर्शी बनाने और पुलिस की छवि को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आम जनता से गलत व्यवहार करने, राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने तथा उच्चाधिकारियों को भ्रामक सूचना देकर गुमराह करने के आरोपों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक श्यामदेऊरवा, निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि, पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया और राजकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पुलिसकर्मी का यह परम कर्तव्य है कि वह आम जनता से शिष्टतापूर्वक व्यवहार करे और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। लापरवाही पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *