मुख्यमंत्री से मिले काशीनाथ सिंह, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

 

महराजगंज परतावल

सोमवार को नगर पंचायत परतावल निवासी हियुवा संगठन महामंत्री समाजसेवी काशीनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क, बिजली,पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की। काशीनाथ सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति की अनियमितता और पेयजल संकट की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काशीनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *