राप्ती नदी में स्नान करते हुए युवक की डूबने से मौत

 

सहजनवा/गोरखपु। सहजनवा थाना क्षेत्र के केशवपुरहा निवासी एक 23 वर्षीय युवक की स्नान करते समय राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने शव को नदी से निकाला पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इली जानकारी से थाना क्षेत्र के केशवपुरहा निवासी संदीप गोंड पुत्र काशी गोंड 23 वर्ष जो गैलेंट में मजदुरी करता था। सोमवार को अपराह्न दो बजे गांवों के विशाल पाण्डेय तथा तीन अज्ञात लोगों के साथ टिकरिया गांव के पास स्थित बंधे पर गए। परिजनों ने बताया कि सभी बंधे पर बैठकर शराब पिए और राप्ती नदी में स्नान करने चले गए। स्नान करते समय संदीप गोंड राप्ती नदी के गहरे पानी में चला गया। जो डूब गया। साथ के दोस्तों में शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने जाल डालकर युवक का शव नदी से बाहर निकाला। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पंचनामा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त संदर्भ में थानेदार संजय कुमार मिश्र ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जायेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *