जमीनी विवाद में मारपीट आधा दर्जन से अधिक घायल


थाना क्षेत्र के गहिरा गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है। देवता मुनि मिश्र की गांव में जमीन है। मंगलवार को गहिरा गांव के ही करीब आधा दर्जन लोग धारदार हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर जमीन को कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टर द्वारा खेत को जोतवाने लगे। देवता मुनि मिश्र सहित स्वजन जब विरोध किए तो मनबढ़ों ने भोला मिश्र, श्रीकांत मिश्र, उमा शंकर मिश्र, रमाशंकर मिश्र, आनन्द मिश्र और अंजनी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौराज भोला मिश्र और श्रीकांत मिश्र घटना स्थल पर ही अचेत हो गए।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष झंगहा अनूप सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *