हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह


पनियरा विधानसभा के परतावल मंडल में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान की मंडल कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन सिसवा मुंशी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने की, जबकि संचालन महामंत्री अजय गौतम एवं शंभू पटेल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा वंदेमातरम् के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का जनआंदोलन है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाए और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़े।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 10 अगस्त को ब्लॉक परिसर परतावल स्थित शहीद स्मारक से निकलने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का भव्य प्रतीक बने।
मासिक बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर एक साथ बैठक आयोजित होगी, जबकि 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे सभी बूथों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक के समापन के बाद कार्यकर्ता एवं आमजन प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे और उसके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे।
अंत में मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *