रायबरेली। आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को ऐतिहासिक, गरिमामय और प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को शहर के डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर संगठन की स्टैंडिंग मीटिंग राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक दायित्व के वातावरण में संपन्न हुई। स्टैंडिंग मीटिंग से पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन प्रदेश के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन रायबरेली के जिलाध्यक्ष कैप्टन जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सामूहिक श्रमदान कर शहीद चौक परिसर की साफ-सफाई की। घास-फूस और खरपतवार हटाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रसेवा केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन से भी जुड़ी है।
स्टैंडिंग मीटिंग में 26 जुलाई के कारगिल विजय दिवस और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। दोनों राष्ट्रीय पर्वों को भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी स्वरूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही निर्णय लिया गया कि नई पीढ़ी को कारगिल के अमर वीरों के शौर्य, त्याग और बलिदान से परिचित कराने तथा उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना जागृत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन ने अपने मूल मंत्र “सेवा, सम्मान और समर्पण” को दोहराते हुए समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पूर्व सैनिकों ने सामूहिक रूप से दही-जलेबी का नाश्ता कर आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह फौजी, महामंत्री एवं जिला प्रवक्ता हरिवंश सिंह फौजी, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह फौजी, जिला सचिव एवं सह कोषाध्यक्ष पीयूष कुमार मिश्र फौजी, अवधेश कुमार सिंह फौजी, दिलीप कुमार सिंह चौहान फौजी, दिलीप सिंह भदौरिया फौजी, सर्वेश कुमार सिंह फौजी, राम आशीष वर्मा फौजी, संजीव कुमार त्रिवेदी फौजी, गार्गी प्रसाद मिश्रा फौजी, दीपेश कुमार अवस्थी तथा सौरभ कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
