अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
21/06/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

इस वार्ता में दो मुख्य विषयों पर चर्चा होगी. ईरान का परमाणु कार्यक्रम और लेबनान में चल रहा युद्धविराम मुद्दा।

वेंस ने विमान में चढ़ने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की और कहा कि उन्हें वार्ता में “महत्वपूर्ण प्रगति” होने की उम्मीद है।

उनके मुताबिक मुख्य लक्ष्य परमाणु समस्या का समाधान और लेबनान में युद्ध रोकने की कोशिश करना है।

सुत्र के अनुसार, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ और पूर्व सलाहकार जेरेड कुशनर पहले से ही यूरोप में हैं और वार्ता की तैयारी कर रहे हैं।

वेंस ने कहा कि वह वहां केवल एक या दो दिन ही रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करनी होगी और दोनों पक्षों के अपने-अपने मुद्दे होंगे।

संकेत दिया गया है कि पाकिस्तान और कतर भी इस वार्ता में हिस्सा ले सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि वार्ता सफल रही, तो वे मध्य पूर्व में शांति स्थापना और परमाणु तनाव को कम करने की दिशा में काफी हद तक आगे बढ़ सकती हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *