योग से निरोगी जीवन का संदेश: कम्पोजिट विद्यालय लखिमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

परतावल/महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम सभा लखिमा स्थित कंपोजिट विद्यालय लखिमा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंचार्ज गुलाम अहमद की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीणों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय लखिमा के अध्यापक रमेंद्र प्रताप मिश्रा, योग प्रशिक्षक उमेश कुमार, सुमन यादव, अवंतिका शुक्ला, विभा श्रीवास्तव एवं किरन सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेते हुए निरोग एवं स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *