पानमती देवी कन्या इंटर कॉलेज एवम एस वी एम इंटर कॉलेज में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परताव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को श्रीमती पानमती देवी कन्या इंटर कॉलेज परतावल बाजार एवं एस.बी.एम. इंटर कॉलेज पुरैना में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया कार्यक्रम में काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां साझा की जिसमे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, मादक द्रव्यों से होने वाली परेशानियां, बाल विवाह, आर.टी.आई. , यस. टी.आई. तथा एड्स जैसी बीमारियों से बचने के उपाय इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा भी किया ,चर्चा के दौरान आरबीएस के डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने बच्चों को साफ सफाई, अच्छा खानपान और प्रतिदिन की दिनचर्या में योगा करने के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां कुमारी अंबिका कक्षा 9 को प्रथम पुरस्कार कुमारी प्रज्ञा शर्मा को द्वितीय पुरस्कार एवं कुमारी सरस्वती गुप्ता को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर ऑप्टोमेट्रिस्ट विराट मिश्रा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चंद्र भूषण,डॉक्टर ए एन मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं किशोर किशोरियों इत्यादि जन उपस्थित रहे

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *