सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नही बल्कि प्रधानमंत्री के खेलों इंडिया एवम फिट इंडिया अभियान का एक हिस्सा हैं — निर्भय सिंह


सांसद खेल स्पर्धा के द्वितीय दिवस पर आज महाराजगंज स्टेडियम में पहुंचकर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए बतौर खेल स्पर्धा संयोजक पनियरा विधानसभा व युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि,
यह सांसद खेल प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया’ अभियान का हिस्सा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना इसका मुख्य लक्ष्य है।

नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव ने माला पहनाकर निर्भय सिंह का स्वागत अभिनंदन किया तदपश्चात खेल स्पर्धा की जिम्मेदारी निभा रहे पनियरा विधानसभा क्षेत्र के अनुदेशक के साथ चर्चा करते हुए निर्भय सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया। और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि,
खेल को खेल भावना से खेलिए, मेहनत को अपना साथी बनाएं। आपका परिश्रम ही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है. बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना व सकारात्मक सोच का भी सशक्त जरिया है। खेल भावना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  संजय पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्र० सदर ई० विवेक गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, प्रदीप उपाध्याय, गणेश पाण्डेय, मनोहर मद्धेशिया, राजीव द्विवेदी, बतौर खेल स्पर्धा सह- संयोजक/ पत्रकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *