प्रशांत कुमार राय बने सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

कौड़ीराम/गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र के धनौड़ा बुजुर्ग निवासी प्रशांत कुमार राय को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट से डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्रशांत कुमार राय, सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, कौड़ीराम के पूर्व प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय श्याम दुलारे राय के प्रपौत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी।
अपने सेवा काल में उन्होंने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा लखनऊ हाईकोर्ट बेंच की सुरक्षा व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वह सीआरपीएफ रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर, लातूर में सेवारत हैं।
उनकी पदोन्नति पर भाजपा नेता मार्कण्डेय राय, गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. राय, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश राय, श्री हनुमान कुल इंटर कॉलेज, धनौड़ा के प्रबंधक रविशंकर राय, सपा के जिला उपाध्यक्ष गवीश दूबे, डॉ. रतन राय, प्रवीण राय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *