शिक्षिका सपना ने जीता राइफल शूटिंग में रजत पदक, लोगों ने बधाई

चरगांवा/गोरखपुर। नई दिल्ली के डाक्टर कर्णी सिंह शूटिंग में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 50.22 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सपना विश्वकर्मा ने रजत पदक जीता है | रजत पदक जितने से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है | सपना विश्वकर्मा महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक सौरहा में शिक्षिका के पद पर तैनात है | बच्चों के पढा़ई और शिक्षण के साथ साथ वह विभिन्न क्षेत्रों में नई – नई विधाएं सीखने के लिए भी जानी जाती है | उन्होंने बेकिंग, कुकिंग और तैराकी में दक्षता हासिल की है | सपना ने बताया कि यह उनका पहला स्टेट लेवल राइफल शूटिंग मुकाबला था, जिसमें उन्होंने रजत पदक जीतने में सफलता प्राप्त की | अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच कुंवर युवराज सिंह (वाराणसी) को दिया | सपना के अनुसार, कोच ने कम समय में प्रभावी प्रशिक्षण देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया | सपना गोरखपुर के दाऊदपुर में रहती है | उनकी इस उपलब्धि पर युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह, विनोद पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष पनियरा हरीश शाही, उपाध्यक्ष राम सुंदर गुप्ता, मंत्री राजेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री दिनेश सिंह आदि में बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *