कोटवा गांव में खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग मौन

परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा कोटवा में बिना घेरे के लगा ट्रांसफॉर्मर

परतावल / महाराजगंज

विद्युत विभाग की लापरवाही से महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत कोटवा गांव में ग्रामीणों की जान जोखिम में है। गांव में सड़क किनारे नाले के पास एक ट्रांसफॉर्मर खुले में रखा गया है, जिसके चारों ओर न तो सुरक्षा घेरा है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड।
आबादी क्षेत्र के बीचों-बीच स्थित होने के कारण यह ट्रांसफॉर्मर राहगीरों, स्कूली बच्चों और मवेशियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। बरसात के मौसम में नाले में पानी भरने से करंट फैलने का डर भी बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने कहा यहां से रोज सैकड़ों बच्चे स्कूल जाते हैं। अगर किसी बच्चे का हाथ गलती से ट्रांसफॉर्मर से छू गया तो अनहोनी हो जाएगी
एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि रात के समय अंधेरे में लोगों को इस खुले ट्रांसफॉर्मर का पता ही नहीं चलता। विभाग की लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भय सता रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए और उसके चारों ओर पक्का घेरा व चेतावनी बोर्ड लगाया जाए।
इस मामले में अवर अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रांसफॉर्मर को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *