पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जाँच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से विभिन्न संगठनों के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

गोरखपुर। योगी सरकार में पत्रकार सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन गोरखपुर में एक पत्रकार के साथ हुई कथित घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी और पत्रकार अमित कुमार भारती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीन लिया, घंटों तक रोके रखा और बाद में रिकॉर्ड की गई वीडियो जबरन डिलीट कर मोबाइल वापस किया।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, घटना 10 जुलाई शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। पत्रकार अमित कुमार भारती कोतवाली थाना क्षेत्र के खुनीपुर मोहल्ले में एक मामले की न्यूज़ कवरेज करने पहुंचे थे। आरोप है कि कवरेज के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन ले लिया। पत्रकार ने बार-बार खुद को मीडिया कर्मी बताते हुए कहा कि वे केवल समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी और मोबाइल लेकर चले गए।
अमित कुमार भारती का कहना है कि वे तुरंत कोतवाली थाना पहुंचे, जहां काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने कई अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा। करीब दो घंटे बाद रात लगभग 12:30 बजे दुर्गाबाड़ी चौकी प्रभारी पहुंचे और उन्हें एक कमरे में ले जाकर कथित रूप से मोबाइल में मौजूद रिकॉर्ड की गई वीडियो डिलीट कराई गई। इसके बाद ही मोबाइल वापस किया गया।
स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कहा है कि यदि समाचार कवरेज करने वाले पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो स्वतंत्र पत्रकारिता कैसे संभव हो पाएगी। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी पत्रकार के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।
देखी जा रही है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेगा। अब सबकी निगाहें एसएसपी कार्यालय पर टिकी हैं कि पुलिस पर लगे इन गंभीर आरोपों की जांच किस दिशा में जाती है।
इस प्रतिनिधि मंडल मे इंडियन प्रेस एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, पत्रकार एकता संघ एवं ससमस्त देनिक अख़बार के पत्रकारों मे पंकज पांडेय, युसूफ खान, आदर्श श्रीवास्तव, निर्वाण टाइम्स चीफ विनय तिवारी, अमित ओझा, दिनेश मिश्रा, फिरोज खान, पवन गुप्ता,पुष्पांजलि राय, सौम्या गुप्ता सहित सैंकड़ो की संख्या मे पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *