एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई ऊर्जा, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण।

परतावल के बॉसपार कोठी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

 

निशार अहमद की रिपोर्ट

परतावल (महराजगंज)।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत सोमवार को विकास खंड परतावल के ग्राम बॉसपार कोठी में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने कहा कि हर नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो क्षेत्र को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, भाजपा जिलामहामंत्री राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह, ग्राम प्रधान मीना देवी, अंगद गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *