परतावल ब्लॉक परिसर बना तालाब

 

जल जमाव से फरियादियों को पानी में होकर जाना पड़ रहा कार्यालय

परतावल / महाराजगंज

महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक में हो रही लगातार बारिश से खंड विकास अधिकारी का आवासीय परिसर सहित ब्लॉक परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मीटिंग हॉल के बगल में भारी मात्रा में पानी भर जाने से एडीओ पंचायत कार्यालय तक आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जलजमाव की वजह से खुद खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला को भी आवास तक आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। परिसर में उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश के बाद ही यह स्थिति बन जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय आने वाले फरियादियों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि “परिसर में बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। समस्या को देखते हुए पानी की निकासी के लिए गड्ढे की खुदाई कराई जा रही है, ताकि पानी बाहर निकाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *