वियतनाम में स्पीडबोट दुर्घटना: कैप्टन गिरफ्तार

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
13/07/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट दुर्घटना के बाद पुलिस ने कैप्टन गुयेन होंग हाई को गिरफ्तार कर लिया है।

कैप्टन पर समुद्री और जलमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। वियतनाम के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक अखबार पीपुल्स आर्मी न्यूजपेपर ने कैप्टन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया 57 वर्षीय कैप्टन गुयेन होंग हाई एन गियांग प्रांत के सोन कीन कम्यून का निवासी है।

इस हादसे में कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई, जिनमें 10 तमिलनाडु के थे।

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि मृतकों में तमिलनाडु के 10, केरल के 2 और आंध्र प्रदेश के 3 लोग शामिल हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *