ठूठीबारी पुलिस द्वारा 06 लीटर नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 13.07.2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की नेपाली शराब की 20 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल), कुल 06 लीटर बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयभारत पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम जिलगिनिहवा, थाना बरगदवां, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *