हरपुर तिवारी फीडर पर बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 19 कनेक्शन काटे गए

परतावल (महराजगंज)। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी एवं बकाया वसूली के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरपुर तिवारी के अंतर्गत हरपुर तिवारी फीडर क्षेत्र में गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपखंड अधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व एवं अवर अभियंता कमलेश चौधरी की मौजूदगी में ग्राम जमुनिया पीपरपाती तिवारी में कुल 72 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान बकाया अथवा अनियमितता पाए जाने पर 19 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित (काटे) गए।
अभियान में उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने तथा अनधिकृत विद्युत उपयोग से बचने की सलाह दी गई। विभाग ने चेतावनी दी कि बकाया बिल जमा न करने और विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान लाइनमैन अजय शर्मा, अजीत यादव, बेचन यादव, रमेश सिंह, शैलेश, कृष्ण कुमार, छोटे लाल, गैंड तथा राहुल गुप्ता सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *