बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त  हुआ गिरफ्तार

 

 

 


महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा  दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने एवं एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.2026 को वादी सुखदेव यादव पुत्र रामनिरंजन, निवासी ग्राम सिकड़ा कोइलाडाड़, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 84/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल UP56AB7784 को अभियुक्त कमलेश पुत्र रामप्रीत पासवान के कब्जे से बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी उदय पुत्र जसवंत निवासी मोहनापुर पासी टोला, पादरी बाजार, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सिकड़ा से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

 

 

 

 

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *