श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी

 

 

महराजगंज जनपद में  पुलिस अधीक्षक  शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा हैप्पी पब्लिक स्कूल,श्यामदेउरवा में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं सतर्क नागरिक बनने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। महराजगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *