महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जुलाई-2026 के दौरान संगठित अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों द्वारा समाज में भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न कर अपने एवं अपने गिरोह के आर्थिक, भौतिक तथा अन्य अवैध लाभ के उद्देश्य से अपराध कारित करने वाले 05 संगठित गैंगों के कुल 21 अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संगठित अपराध, गैंग गतिविधियों एवं पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
थानावार गैंगेस्टर की कार्यवाही-
▶ थाना फरेन्दा
अभियुक्तगण :
- अमित गुप्ता पुत्र शिवप्रसाद गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 22, नानक नगर, नगर पालिका नौतनवा, जनपद महराजगंज। (गैंग लीडर)
- नागेन्द्र त्रिपाठी पुत्र दिलीप त्रिपाठी, निवासी थरौली बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज। ( सदस्य)
- संदीप कुमार त्रिपाठी पुत्र राजकिशोर त्रिपाठी, निवासी मुगलहा बलुआ, जनपद गोरखपुर।( सदस्य)
- राजेश पुत्र भागीरथी, निवासी धनहिया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर।( सदस्य)
- आशीष पुत्र दुलारे, निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज।( सदस्य)
- सविता देवी पत्नी राजेश, निवासी धनहिया, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर।( सदस्य)
- राजकुमार साहनी उर्फ राजू पुत्र रामवृक्ष, निवासी चौमुखा टोला बड़का पठान पूर्वा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर।( सदस्य)
- राकेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी मराठा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर।( सदस्य)
अपराध का तरीका– संगठित गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल खरीदने वाले ग्राहकों से पूर्ण भुगतान प्राप्त करने के बावजूद उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराकर धनराशि हड़पने की धोखाधड़ी करना।
▶ थाना भिटौली
अभियुक्तगण–
- निशा देवी पत्नी अनूप कुमार, निवासी कोहड़ा बुजुर्ग, थाना भिटौली, जनपद गोरखपुर।(गैंग लीडर)
- प्रिया देवी पत्नी डोला कुमार उर्फ कन्हैया, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर। (सदस्य)
अपराध का तरीका– टेम्पो में यात्रियों के बीच बैठकर चैन, मंगलसूत्र एवं लॉकेट चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना।
▶ थाना घुघली
अभियुक्तगण–
- राहुल दुषाद पुत्र रामकेवल दुषाद, निवासी जंगल बड़हरा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।(गैंग लीडर)
- दुर्गेश दुषाद पुत्र जोगिन्दर दुषाद, निवासी जंगल बड़हरा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज। (सदस्य)
- जितेन्द्र कुमार पुत्र फूलचन्द प्रसाद, निवासी जंगल बड़हरा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज। ( सदस्य)
अपराध का तरीका– वाहन चोरी कर चोरी किए गए वाहनों को नेपाल राष्ट्र में बेचने का संगठित अपराध करना।
▶ थाना निचलौल
अभियुक्तगण :
- राजचन्द्र उर्फ अजीत पुत्र संतराज, निवासी कोइलीखाल, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर। (गैंग लीडर)
- आमोद राठौर पुत्र स्व. राजाराम राठौर, निवासी मकान नं. 645ए/1091, सरस्वतीपुरम, जानकीपुरम, जनपद लखनऊ।(सदस्य)
- कुलदीप प्रकाश पुत्र विजय प्रकाश, निवासी मकान नं. 6/36, दीनदयालपुरम, तकरोही, इन्द्रानगर, जनपद लखनऊ।(सदस्य)
- आराधना कुमारी पत्नी कुलदीप प्रकाश, निवासी मकान नं. 6/36, दीनदयालपुरम, तकरोही, इन्द्रानगर, जनपद लखनऊ।(सदस्य)
- मुकेश चौधरी पुत्र खुशीहाल चौधरी, निवासी औराटार, पकड़ीअहवा, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।(सदस्य)
अपराध का तरीका : नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी परीक्षा, फर्जी प्रशिक्षण, कूटरचित दस्तावेज एवं फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करना।
▶ थाना पनियरा
अभियुक्तगण : - विजय जायसवाल पुत्र स्व. गंगाराम जायसवाल, निवासी ग्राम सतगुरू, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।(गैंग लीडर)
- राजबाबू पुत्र यासिन, निवासी कुआंचाप छावनी टोला, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।(सदस्य)
- जलालुद्दीन पुत्र गुलाब, निवासी कुआंचाप छावनी टोला, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज।(सदस्य)
अपराध का तरीका : संगठित गिरोह बनाकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना।

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
