कार अनियंत्रित होकर खेत में गिरीचालक की अचानक बिगड़ी तबियत

 

 

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा  क्षेत्र के पुरैना में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। यह हादसा पुरैना स्थित एसबीएम इंटर कॉलेज से कुछ पहले हुआ।
जानकारी के अनुसार कार बैजौली निवासी सफीकुर रहमान उर्फ बिकाऊ (50 वर्ष) चला रहे थे। वे ग्राम अमवा से पुरैना की ओर जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों और परिवारजनों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय अचानक सफीकुर रहमान की तबियत बिगड़ गई। संतुलन बिगड़ते ही कार फिसलकर खेत में उतर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने तुरंत चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चालक खतरे से बाहर है। परिवारजन अपनी कार को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *