भाजपा और मित्र मंडल का हर कार्यकर्ता मेरे लिए हनुमान, भरत, लक्ष्मण और अंगद के समान”– राजेश त्रिपाठी

मेरे कार्यकर्ता ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, वही मेरे रामायण के वीर योद्धा”

 

गोरखपुर/चिल्लूपार। चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति गहरा सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश त्रिपाठी मित्र मंडल और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए रामायण के अमर पात्रों की तरह समर्पित, निष्ठावान और संघर्षशील है। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर कार्यकर्ता हनुमान, भरत, लक्ष्मण, सुग्रीव, जामवंत, द्विविद, गोवाक्ष, सुषेण, नल, नील और अंगद के समान है, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में उनका साथ निभाया।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चिल्लूपार के कार्यकर्ताओं ने केवल राजनीतिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि समय-समय पर गुरु, मित्र और परिवार के सदस्य की भूमिका निभाते हुए उन्हें मार्गदर्शन, स्नेह और विश्वास दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम, समर्पण और सहयोग ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि “मेरे लिए अपने कार्यकर्ताओं का ऋण चुकाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। उन्होंने मुझे हर मोड़ पर संभाला, आगे बढ़ाया और हर सुख-दुख में मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे।”
राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चिल्लूपार में हजारों की संख्या में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर मेहनत की है। उनके अनुसार, प्रत्येक कार्यकर्ता एक योद्धा की तरह जनता के बीच कार्य करता है और संगठन की मजबूती का आधार है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। “मैं जीवनभर अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का ऋणी रहूंगा। उनका सम्मान, उनका विश्वास और उनका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण और एकजुटता के साथ जनता की सेवा में लगे रहने का आह्वान भी किया।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *