श्यामदेउरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी पर दर्ज है 26 संगीन आपराधिक मुकदमा

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के द्वारा वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा 01 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
आज दिनांक 20.06.2026 को चौकी प्रभारी परतावल उ0नि0 आलोक कुमार राय व उपनिरीक्षक शुभम चौबे हेड मय पुलिस टीम के साथ धरमौली से भैंसा पुल की तरफ जाने वाली रोड पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 02:23 बजे पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका।
जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 15.06.2026 को छातीराम देशी शराब भट्टी से चोरी हुई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जितेन्द्र साहनी पुत्र लाठी उर्फ तूफानी ग्राम चैनपुर थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी की मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा (अपराध करने का तरीका)
गिरफ्तार अभियुक्त ने कड़ाई से की गई पूछताछ में स्वीकार किया कि वह विभिन्न जनपदों (गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज) से मोटरसाइकिलें चुराता है और उन्हें बेचने के लिए नेपाल भेज देता है। दिनांक 15.06.2026 को छातीराम भट्टी से चुराई गई बाइक को भी वह आज नेपाल बेचने ही जा रहा था कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया ।

अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास (कुल 26 मुकदमे)
पकड़ा गया अभियुक्त एक अभ्यस्त और शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 26 संगीन मुकदमे पंजीकृत हैं

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *