अजय सिंह टप्पू ने शहीद बंधू सिंह स्मारक पऱ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चौरी-चौरा। अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के गौरवशाली वंशज एवं माँता तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त एवं जन-जन के लोकप्रिय नेता अजय कुमार सिंह टप्पू ने रबीवार को चौरी चौरा क्षेत्र के डुमरी खास में शहीद बंधू सिंह स्मारक डुमरी खास में शहीद बंधू सिंह समिति के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।
इस अवसर पऱ अजय सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा हमें समाज एवं प्रकृति दोनों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सीख देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित शहीद बंधू सिंह समिति के सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शहीदों की स्मृतियों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर बंधु सिंह समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोगो सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *