पाकिस्तान सीमा पर तैनात चीनी तोपों पर भारत का जवाब, विदेश मंत्रालय ने कहा- देशहित में जो भी जरूरी होगा हम करेंगे

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान की सीमा पर बड़ी संख्या में चीन से आयातित बंदूकें तैनात की गई हैं।

ऐसे में भारत ने कहा है कि हम अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए ‘जो भी जरूरी होगा’ करेंगे।

यह प्रतिक्रिया तब आई है जब हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा पर बड़ी संख्या में चीन निर्मित एसएच-15 स्व-चालित बंदूकें तैनात की हैं।

विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा।

रणधीर जयसवाल ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान हमने देखा कि (पाकिस्तान को) किस तरह मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

हमारा रुख यह है कि सीमा पार आतंकवाद रुकना चाहिए और हम अपने राष्ट्रीय हित में जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *