स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं गौरवशाली अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महराजगंज परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन हुआ तथा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में देश की रक्षा और जनसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने, अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ पालन करने का आह्वान किया।
ध्वजारोहण समारोह के दौरान कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *