मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

महराजगंज जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना नौतनवां की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना रहा। इस दौरान टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर-181, महिला पावर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं।
साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे सतर्क रहने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। महराजगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *