साइबर ठगी एक ब्यक्ति को चौक पुलिस ने रकम दिलाई वापस

 

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौक की साइबर टीम द्वारा तत्परता एवं कुशलता से कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।

सद्दाम हुसैन पुत्र कुड्डुश, निवासी चौक, थाना चौक, जनपद महराजगंज के क्रेडिट कार्ड से ₹10,000/- की अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर साइबर ठगी की गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना चौक की साइबर टीम द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय कार्रवाई की गई। संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर त्वरित प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरूप दिनांक 13.06.2026 को ठगी गई ₹10,000/- की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *