मिशन शक्ति फेज 5.0: महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

 

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत महिला थाना पुलिस, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूकता फैलाई जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को महिला थाना पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल महराजगंज में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चियों को एकत्र कर उन्हें सुरक्षा, विभिन्न अपराधों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं व बालिकाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वावलंबी बनने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *