ईरानी राष्ट्रपति का दावा- अमेरिका के खिलाफ हमारी जीत को दुनिया ने माना

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
22/08/2026

काठमाण्डौ,नेपाल – ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेस्कियन ने कहा है कि ईरान अमेरिका से ज़्यादा मज़बूत स्थिति में है और अब युद्ध ख़त्म करने का समय आ गया है।

सुत्र के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की जीत को पूरी दुनिया ने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया हमारी जीत स्वीकार करती है।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका ने सभी नियमों के खिलाफ जाकर हमारे स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे पर हमला किया है। पूरी दुनिया में उनसे नफरत हो रही है।

राष्ट्रपति पेज़ेस्कियन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह संभावित हमले से पहले आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।

इसमें कोई संदेह नहीं कि हम दादागिरी के आगे किसी भी तरह झुकेंगे नहीं।

पेजिस्कियन ने कहा, “हम अपनी आखिरी सांस तक उनके खिलाफ खड़े रहेंगे और कड़ी प्रतिक्रिया देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *