साहू समाज विधानसभा चुनाव में निभाएगा प्रमुख भूमिका – रामचन्द्र साहू


संतकबीर नगर के खलीलाबाद में साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू रहें, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलदेवी माँ कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई, मुख्य अतिथि रामचंद्र गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध हैं इसको जो जितना ज्यादा पियेगा वह उतना तेज़ दहाड़ेगा, विशिष्ट अतिथि के. के. साहू ने कहा आने वाले विधानसभा के चुनाव में जो राजनीतिक दल हमारे समाज को सम्मान देगा हम उसके समर्थन के बारे में विचार करेंगे एवं चुनाव में साहू समाज की प्रमुख भूमिका रहेगी,प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय सदस्य अजीत साहू ने कहा जो भी मेधावी बच्चे गरीब हैँ उनकी पढ़ाई के लिए साहू चौपाल हर तरह से मदत करने के लिए तत्पर हैं,कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर साहू ने किया,बस्ती मण्डल महामंत्री रामजीत साहू एवं जिलाध्यक्ष नकुल साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया,इस दौरान समाजसेवी रमाकांत साहू को पंजाब प्रदेश का उपाध्यक्ष नकुल साहू को बस्ती मण्डल का सचिव एवं हरिनाथ साहू को संतकबीर नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया,कार्यक्रम में लगभग 90 मेधावी बच्चों को शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया किया, सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए,इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दूरविजय साहू,राष्ट्रीय सदस्य जयंतसेन साहू,राष्ट्रीय सदस्य संतोष साहू,अयोध्या मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष सोनू साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष बी. पी. साहू,बस्ती मण्डल अध्यक्ष राजेश साहू, मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, संगठन मंत्री शिवप्रकाश साहू,रायबरेली तहसील सलोन प्रभारी मनोज साहू,कमलकिशोर साहू, शशिभूषण साहू, शतीश चंद्र साहू, रामधनी साहू, श्रीकांत साहू, नंदकुमार साहू,ओमप्रकाश साहू, बिहार प्रभारी बद्रीप्रसाद साहू, समाजसेवी रमाकांत साहू, श्रीकांत साहू,मनोज साहू, बबलू साहू,कमलकिशोर साहू, अजय गुप्ता,रामनाथ साहू, मदनलाल साहू, विजयशंकर साहू सहित सैंकड़ो लोग रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *