गोरखपुर।
जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े हुई 45 हजार रुपये की लूट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि असलहा लिए नकाबपोश लुटेरे काफी देर तक बैंक परिसर में टहलते रहे, लेकिन न तो बैंक कर्मियों ने उन्हें रोका और न ही किसी तरह की सतर्कता दिखाई गई।
घटना के बाद बैंक प्रबंधन, विशेषकर बैंक मैनेजर की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं घटना के बाद एसएचओ जयंत सिंह आस पास के सीसी कैमरे खंगाल रही है । घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है ।
बताया जा रहा है कि खजनी थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक की इस शाखा में दलसिंगार निवासी छताई बिजली का बिल जमा करने के लिए आया था। छताई अनपढ़ बताया जा रहा है। इसी का फायदा उठाकर पहले से बैंक में मौजूद असलहा लैस बदमाशों ने उसका विड्रॉल फॉर्म भरवाया। बैंक के अंदर नकाब पहने बदमाश खुलेआम बैठे रहे, लेकिन किसी कर्मचारी या सुरक्षा व्यवस्था ने इस पर आपत्ति नहीं जताई।
पीड़ित जब बैंक से पैसा लेकर बाहर निकला और कुछ ही दूरी पर पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए लुटेरों ने उससे 45 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैंक में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह बात लुटेरों को पहले से मालूम थी, इसी वजह से उन्होंने बैंक को निशाना बनाया। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब बैंक में नकाबपोश व्यक्ति असलहा लेकर मौजूद थे, तब बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारी क्या कर रहे थे? न तो किसी ने पुलिस को सूचना दी और न ही ग्राहक की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
इस घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, बैंक स्टाफ की भूमिका और मैनेजर की लापरवाही की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खजनी में हुई यह लूट सिर्फ एक वारदात नहीं, बल्कि बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल बनकर सामने आई है।
डा राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट
गोरखपुर

Yogendra Pandey is a dedicated journalist and the key author at Crime News National, a platform committed to delivering accurate, timely, and unbiased crime-related news from across India. With a strong passion for investigative reporting, he focuses on presenting facts responsibly and raising awareness about issues that impact public safety and justice.
Over the years, Yogendra has built a reputation for his clear reporting style, ethical journalism, and commitment to truth. His work highlights real incidents, law-and-order developments, and important updates involving crime, policing, and public awareness.
At Crime News National, he aims to provide readers with trustworthy information supported by verified sources, ensuring transparency and credibility in every story he reports.
Yogendra believes that informed citizens build a safer society, and through his writing, he strives to bring awareness, promote justice, and give a voice to real issues from the ground.
