ठूठीबारी साइबर हेल्पडेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई, पीड़ित के ₹15,000/- वापस कराए गए

महराजगंज जनपद में आज दिनाँक 16 / 09/ 26 पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के ₹15,000/- की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गई।

दिनांक 14.09.2026 को थाना ठूठीबारी पर NCRP पोर्टल के माध्यम से पीड़ित सुभाष रौनियार पुत्र किशोरी, निवासी गडौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के खाते से ₹15,000/- की धनराशि गलत तरीके से ट्रांसफर होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना ठूठीबारी की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक/पोर्टल से समन्वय स्थापित कर गलत तरीके से ट्रांसफर की गई ₹15,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *