पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली की 665 छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

रायबरेली। समग्र शिक्षा माध्यमिक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली की 665 छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 18 सितंबर को आयोजित किया गया। प्राणि उद्यान, प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय और गोमती पुस्तक महोत्सव का अवलोकन कर छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे विद्यालय परिसर से हुआ। नोडल एक्सपोजर विजिट डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा ने 12 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित की गई।

लखनऊ पहुंचने पर छात्राओं ने नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान एवं प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण किया। छात्राओं ने विभिन्न वन्यजीवों, जीवाश्मों और संग्रहालय में प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन कर अपने वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाया।

इसके बाद छात्राओं ने गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रकाशकों एवं नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के पुस्तक स्टॉलों पर छात्राओं ने साहित्य, विज्ञान एवं कला से जुड़ी पुस्तकों का अवलोकन किया। पुस्तक महोत्सव में छात्राओं में पुस्तकों के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं के खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्हें जलपान के रूप में बिस्कुट, पानी की बोतल, फ्रूटी, केला एवं ब्रेड पकौड़ा उपलब्ध कराया गया तथा दोपहर में लंच पैकेट प्रदान किए गए।

छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, रोचक और यादगार बताया। विद्यालय परिवार के अनुसार इस प्रकार के भ्रमण से छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

भ्रमण को सफल बनाने में प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा, उपप्रधानाचार्या सुनीता सिंह, यात्रा प्रभारी सीमा एवं डॉ. माधवी पांडे तथा शिक्षिकाओं पूर्णिमा गुप्ता,कंचन, रचना,सरोज, दीपमाला, ममता देवी , सिम्पी, ऋचा, उषा, अनुकृति, अन्नू, ज्योतिशिखा, माधवी कन्नौजी, आकांक्षा सिंह, प्रियंका एवं अनुराधा , ममता त्रिपाठी के साथ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *