आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर परतावल में खुशी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह का जताया आभार

चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री मनोनीत होने पर पहुंचे विधायक आवास, लड्डू खिलाकर दिया बधाई।

परतावल 24 सितम्बर।
नगर पंचायत परतावल को आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किए जाने की जानकारी के बाद नगर में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों एवं नगरवासियों ने पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया। वहीं विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया को मिठाई खिलाकर उन्हें चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री मनोनीत होने की शुभकामनाएं दीं।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत पनियरा और परतावल को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किए जाने से नगरीय सुविधाओं और विकास कार्यों को अब और भी रफ्तार मिलेगी। उक्त बातें पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कही।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर के विकास से जुड़े प्रयासों के लिए विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़क, नाली, प्रकाश, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जरूरी हैं।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, नगर कार्यकारिणी एवं व्यापार मंडल नगर इकाई परतावल के पदाधिकारियों ने भी विधायक के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता बलराम गुप्ता, मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल, सभासद विनय सिंह, सभासद अजय प्रताप पटेल, महाजन कश्यप, कन्हैया मद्धेशिया, मनोहर मद्धेशिया, विनय कुमार मद्धेशिया, रोशन राजभर, अशोक मौर्या, कमालुद्दीन खान, देवराज सिंह, धीरज पासवान, वशिष्ठ सिंह, मिथलेश प्रजापति, विजय प्रजापति, पत्रकार सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *