पुलिस/साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से फ्रॉड हुई पूरी धनराशि ₹70,000/- कराई वापस

महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित साइबर हेल्प प्रभारी व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए MRM Portal के माध्यम से आवेदक के खाते से यूपीआई (UPI) के जरिए फ्रॉड की गई शत-प्रतिशत धनराशि ₹70,000/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 28.02.2025 को आवेदक दीपक कुमार गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता (निवासी नारायणपुर, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज) द्वारा अपने साथ हुई ₹70,000/- की साइबर ठगी के संबंध में नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उक्त शिकायत की जांच के क्रम में सिन्दुरिया पुलिस की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गई राशि को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात MRM Portal के माध्यम से दिनांक 10.09.2026 व 29.09.2026 को आवेदक की शत-प्रतिशत धनराशि ₹70,000/- उनके बैंक खाते में वापस करा दी गई। अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा वापस पाकर आवेदक द्वारा सिन्दुरिया पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *