अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS)के निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर महाराजगंज अंकुर गौतम के कुशल मार्गदर्शन में थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप-निरीक्षक मंगला प्रसाद एवं उनकी पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 270/2026 से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त चन्दन चौधरी पुत्र जय प्रकाश चौधरी निवासी वैजौली टोला झोझई को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपराधिक इतिहास
मु०अ०सं०: 270/2026
धाराएं: 137(2), 87, 351(3) BNS (भारतीय न्याय संहिता), थाना श्यामदेउरवा, जनपद महाराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *