अपर पुलिस अधीक्षक पनियरा में चौराहों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज  सिद्धार्थ द्वारा थानाध्यक्ष पनियरा के साथ कस्बा पनियरा में पैदल गश्त की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस बल को पूजा पंडालों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *