पुरन्दर पुर थाने में  पीस कमेटी के बैठक हुआ आयोजन

महराजगंज जनपद मे  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आगामी लक्ष्मी पूजा एवं दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी फरेंदा की उपस्थिति में थाना पुरन्दरपुर के परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मूर्ति स्थापना करने वाले आयोजकों, डीजे संचालकों एवं दोनों समुदायों के गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा उपस्थित लोगों को शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। वहीं, थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर द्वारा डीजे संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने तथा ध्वनि सीमा का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी से त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *