मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों पर महराजगंज पुलिस की कार्रवाई, छेड़खानी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

महराजगंज जनपद मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 287/2026, धारा 74 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अतीब अहमद पुत्र अमजद अली, निवासी ग्राम व पोस्ट बड़हरा बरईपार, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज, उम्र 18 वर्ष को दिनांक 03.11.2026 को ग्राम बड़हरा बरईपार के दक्षिण टोला स्थित पोखरे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *