अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

महराजगंज जनपद मे आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 06.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगर तिराहा से मऊपाकड़ तक पैदल गश्त किया गया

पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महराजगंज जनपद मे पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में निरंतर गश्त एवं भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *