मुख्य विकास अधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

 

अवधेश पाण्डेय जिला संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर – पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के वृहद गो संरक्षण केन्द्र- तालनदौर का मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व खंड विकास अधिकारी पिपरौली उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी- पिपरौली को निर्देशित किया गया कि 15 दिन के अन्दर वृहद गो संरक्षण केन्द्र-पिपरौली के एप्रोच मार्ग पर खड़ंजा लगाते हुये वृहद गो संरक्षण केन्द्र को क्रियाशील कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियन्ता को पानी के चरही के पास खड़ंजा ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कि 15 दिन के अन्दर गौशाला क्रियाशील कराई जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने यह कहा कि गौशाला में आवागमन और जल व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर गौशाला को क्रियाशील किया जाए, जिससे निराश्रित एवं संरक्षित गोवंश के पालन-पोषण में किसी प्रकार की समस्या न रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *