श्री राम पुजारी के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मन्दिर का प्रवेश परीक्षा हुआ संपन्न

 

गोरखपुर जनपद के सरस्वती मंदिर (10 + 2) रेल विहार में आज दिनांक 22.2.2026 दिन रविवार को सत्र 2026/ 27 हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय परीक्षा प्रभारी श्री राम पुजारी चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में विद्यालय सचल दल ने परीक्षार्थियों का सघन निरीक्षण किया।
प्रवेश परीक्षा में आए हुए अभिभावक बंधु भगिनी को विद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से दिखाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर ने समस्त परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा में सफल होने की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अपने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे बढ़ रहा है। प्रवेश परीक्षा में कक्षा द्वितीय से कक्षा एकादश तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों का प्रवेश साक्षात्कार के आधार पर किया गया। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दिनांक 25/ 2/ 2026 दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे विद्यालय नोटिस बोर्ड पर प्रकाशीत होगा उक्त जानकारी प्रधानाचार्य विनोद सिंह राठौर जी ने दी

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *