तकनीक से युक्त शिक्षा आज के समय की आवश्यकता — प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी

 

 

 

महराजगंज जनपद में आज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 06 आजाद नगर (त्रिपाठी चौक रामपुर मोड़) स्थित विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, पनियरा विधानसभा क्षेत्र–319 के युवा भाजप नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी द्वारा S.N.T. Memorial Public School में छात्र–छात्राओं के सर्वांगीण विकास, तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने तथा बड़े विद्यालयों की आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं को क्षेत्र के गरीब एवं वंचित वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से तीन स्मार्ट टच स्क्रीन LED डिजिटल बोर्ड स्थापित कराए गए।

डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन करते हुए प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक तकनीक से युक्त शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया तथा इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम बताया।

इस अवसर पर प्रजेश कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएँ ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल श्री विपिन त्रिपाठी, श्री अवधेश त्रिपाठी, श्रीमती जया त्रिपाठी सहित विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह पहल निश्चित रूप से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

4
3
1
5
6
7
2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *